Women abusement and untouchability a sin, Shri Indresh Kumar

In a confluence of nearly 8700 RSS Swayamsevaks at Bijnor, RSS Akhil Bharatiya Sadasya Shri Indresh kumar addressed the gathering.  
हिंसा मुक्त खुशहाल भारत बनाएं : इंद्रेश

बिजनौर। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के अखिल भारतीय कार्यकारिणी सदस्य इंद्रेश कुमार ने सभी भेदों को मिटाकर एकजुटता के साथ हिंसा मुक्त, शक्तिशाली एवं खुशहाल भारत बनाने का आह्वान किया है।

वर्धमान डिग्री कॉलेज के मैदान में आयोजित स्वयंसेवक संगम कार्यक्रम में इंद्रेश कुमार ने कहा कि भारत में रहने वाला हर व्यक्ति हिंदू है। जो नहीं समझ रहे है वे अज्ञानी हैं या किसी षड़यंत्र के तहत समझना नहीं चाहते। वैश्विक स्तर पर राष्ट्रीयता एवं मानवता का पैमाना राष्ट्र होता है। हमारा मजहब भले ही कोई हो, लेकिन परंपरा, वतन और संस्कृति से हम सब हिंदू हैं। हमें मुस्लिम देश इंडोनेशिया से सीख लेने की जरुरत है, जहां पर सबसे बड़ा पर्व रामनवमी है। उन्होंने कन्या भ्रूण हत्या, मतांतरण, नारी शोषण व छुआछूत को पाप बताया। महिलाओं में मैडम नहीं बल्कि बहन, बेटी, मां, देवी का आभास करना चाहिए। कहा कि सामाजिक बुराईयों से मुक्त भारत के निर्माण में आरएसएस के स्वयं सेवक लगे हुए हैं। इंद्रेश कुमार ने आरोप लगाते हुए कहा कि कश्मीर और चीनी सीमा पर भयावय स्थिति के लिए पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू जिम्मेदार हैं। आरएसएस का काम नि:स्वार्थ और परमार्थ का है। सभी स्वयंसेवक बनें और स्वयं सेवक बनाएं

                                                    

Post a Comment

0 Comments