नई दिल्ली, 14 फरवरी। मुस्लिम राष्ट्रीय मंच ने कल यहाँ जन्तर-मन्तर पर दिल्ली प्रदेश संयोजक मुशीर खान की अगुआई मेंकारवाँपत्रिका द्वारा राष्ट्रवादियों के विरूद्ध चलाये जा रहे षडयन्त्र के खिलाफ धरना दिया तथा प्रतियों को जलाकर अपने आक्रोश का प्रदर्शन किया। 

हरियाणा के संयोजक खुर्शीद अहमद राजा खाँ ने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि वह वह पत्रिका के माध्यम से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर अकारण लांछन लगाना चाहती है, जिसे इस देश का मुसलमान कभी बर्दाशत नहीं करेगा।

हरियाणा के पूर्व गृहमंत्री हसन मुहम्मद खान ने कहा कि वोट की राजनीति के लिये कांग्रेस किसी भी हद तक गिर सकती है। वह केवल संप्रदायों धर्मो में विभाजन की राजनीति करती हैं।

राष्ट्रीय संगठन संयोजक गिरीश जुयाल ने कहा कि कांग्रेस अन्य पार्टियाँ मुसलमानों में आर.एस.एस. का खौफ दिखाती रहती हैं, जिसे अब हर एक मुसलमान समझ गया है। अब यह छलावा ज्यादा दिनों तक नहीं चलेगा। धरने पर बैठने वालों में राष्ट्रीय संयोजक मुहम्मद अफज़ाल, इमरान चैधरी, श्रीमती शहनाज अफज़ाल, मौलाना मजहर इमाम बरेली, जमायत उलेमा हिन्द के अध्यक्ष मौलाना सुहेश कासमी, श्रीमती शमा खान, मुकेश सिंह पुण्डीर, अरमान बेगम, इरफान मिर्जा, असलम भारती, सुरेन्द्र कुमार तथा राजेश यादव आदि थे। 

(अबू तालिब)