VHP Press Statement - Inhuman attack on Hindus condemned by Saints and Sadhus at Prayag



विश्व हिन्दू परिषद के संरक्षक   माननीय श्री अशोक जी सिंहल का प्रेस वक्तव्य   
06 मार्च, 2013   

बंगलादेश में वहाँ के पूर्व राष्ट्रपति शेख मुजिबुर्रहमान के हत्यारे को अन्तर्राष्ट्रीय न्यायालय द्वारा फाँसी की सजा सुनाए जाने के बाद जमाते इस्लामी संगठन द्वारा पूरे बंगलादेश में प्रतिक्रिया स्वरूप वहाँ रहने वाले हिन्दुओं के विरुद्ध अत्यन्त क्रूर अत्याचार किए जा रहे हैं। अनेकों जिलों में भारी मात्रा में आगजनी, बलात्कार, हत्या, लूटपाट का जो दौर शुरू हुआ है, वह पूरे भारत के लिए चिन्ता का विषय है। ये घटनाएं पूरे बंगलादेश में घट रही हैं। सर्वाधिक आक्रमण चटगाँव, नोआखाली, बेगरहाट, गाजीपुर, मीरपुर, ढाका में हुए हैं। अभी तक सैंकड़ों की हत्या हो चुकी है। सही समाचार भी नहीं प्राप्त हो पा रहे हैं। हजारों हिन्दू परिवार घर-बार छोड़ने के लिए बाध्य हुए हैं और सीमा पार कर भारत में अपनी सुरक्षा चाहते हैं। भारत सरकार द्वारा बड़ी मात्रा में सीमा सुरक्षा बल तैनात किया जा रहा है। मेरा भारत सरकार से अनुरोध है कि भारत में ही कैम्प लगाकर शरणार्थियों को सब प्रकार की सुरक्षा प्रदान की जाए। उन्हें बंगलादेश से भारत आने पर रोका जाए। सरकार अगर उन्हें रोकती है तो वह उनको कातिलों के हाथ में सौंप देना माना जाएगा। बंगलादेश में हो रही घटनाओं को उनका आन्तरिक मामला नहीं माना जा सकता। भारत सरकार को इस सम्बन्ध में कड़े कदम उठाने की आवश्यकता है। भारत सरकार को बंगलादेश सरकार पर कड़ा दबाव बनाकर हिन्दू समाज पर होने वाले अत्याचारों को रोकने के लिए पहल करनी चाहिए। इस सम्बन्ध में कड़ाई से बात करनी चाहिए।
    इसी प्रकार भारत में पश्चिमी बंगाल के दक्षिण 24 परगना के कैनिंग क्षेत्र में जिस योजनाबद्ध तरीके से आगजनी, बलात्कार, तोड़फोड़ हत्याओं का दौर चला है, सैंकड़ों मकानों को आग के हवाले कर ध्वस्त कर दिया गया, यह चिन्ता का विषय है। इससे यह स्पष्ट होता है कि जेहादी तत्व भारत में शान्ति व्यवस्था भंग करने पर तुले हुए हैं। हैदराबाद जैसी घटनाएं भी यही इंगित कर रही हैं। जेहादी तत्वों को जो प्रोत्साहन मिल रहा है, वह भारत में गृहयुद्ध की परिस्थिति खड़ी कर देगा। भारत के प्रसिद्ध उद्योगपति श्री मुकेश अंबानी को जेहादियों के द्वारा जो धमकी दी गई है, उसी से जेहादियों के इरादे का पता लग रहा है। मुस्लिम वोट बैंक की राजनीति के कारण ही इस प्रकार के जेहादी तत्वों का दमन नहीं किया जा रहा है। हिन्दू समाज को अपनी आत्मरक्षा के लिए सचेत और स्वयं तैयार रहना होगा और संगठित रूप से जेहादी तत्वों एवं तुष्टिकरण की राजनीति का मुकाबला करना होगा तथा हिन्दुत्व की रक्षा के लिए सम्पूर्ण भारतवर्ष में वर्तमान हिन्दू विरोधी शासन के विरुद्ध जनमत तैयार करना पड़ेगा क्योंकि लोकतंत्र में सरकारें जनमत से ही डरती हैं। हिन्दू समाज अब चुप नहीं बैठेगा।     
    प्रयागराज में पूर्णकुम्भ, 2013 के अवसर पर पूज्य सन्तों ने जिस उग्रता और एकता का परिचय दिया है और स्पष्ट कर दिया है कि वे हिन्दू समाज पर होने वाले दमन को अब किसी भी दशा में सहन करने को तैयार नहीं हैं। अब पूरे भारत में हिन्दू जनमत के आधार पर इन जेहादियों के बल पर खड़ी सेक्युलर सरकारों को उखाड़ फैकेंगे, तभी हिन्दू स्वाभिमान के साथ रह सकेगा। उनके इस अभियान में पूरा हिन्दू समाज उनके साथ एकजुट होकर खड़ा हो।
जारीकर्ता प्रकाश शर्मा    प्रवक्ता, विश्व हिन्दू परिषद

Post a Comment

0 Comments